फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Agriculture Minister Tota Singh besieged mansion

मोगा में कृषि मंत्री तोता सिंह की कोठी का घेराव

Fri, 06 Nov 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 06 Nov 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister Tota Singh besieged mansion
किसान-मजूदर के मोर्चे के दूसरे दिन वीरवार को कृषि मंत्री तोता सिंह की कोठी का घेराव किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन एकता उगाहूं के प्रदेश महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां, राष्ट्रीय प्रधान (केकेयू) हरदेव सिंह संधू ने कहा कि बहु करोड़ी कीटनाशक घोटाले से बादल सरकार का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है।

उन्होंने कहा कि बादलों को इस बार चुनाव में किसान-मजदूरों के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा। सरकार ने बासमती की खरीद अपने स्तर पर न कर व्यापारियों को किसानों की लूट का खुला मौका दिया है। उन्हाेंने कहा कि सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारी मंडियों में आते नहीं हैं।
विज्ञापन


किसान, मजदूर नेताओं ने बासमती का उपयोगी भाव, खराब फसलों के पूरा मुआवजे की मांग की। इसके अलावा उन्होंने गन्ने का 135 करोड़ रुपये का बकाया तुरंत जारी करने, बासमती 1509 का भाव 4500 रुपये, बासमती 1121 का भाव 5 हजार रुपये प्रति क्विंटल, बासमती ट्रेडिंग निगम बनाने समेत कई मांगें रखी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कीरती किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान निर्भय सिंह ढुडीके, गुरदीप सिंह वैरोके, पंजाब खेत मजदूर यूनियन के हरमेश मालड़ी, महिला किसान नेता कुलदीप कौर कुस्सा मौजूद रहीं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed