फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   केंद्रीय ग्रांट का सही उपयोग हो तो देंगे समर्थन : बाजवा

केंद्रीय ग्रांट का सही उपयोग हो तो देंगे समर्थन : बाजवा

Wed, 04 Sep 2013 05:37 AM IST
Bathinda
Bathinda Updated Wed, 04 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
कोटकपूरा (फरीदकोट)। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब को केंद्र से राहत पैकेज दिलवाने के लिए शिअद भाजपा सरकार को सशर्त समर्थन देने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय ग्रांट के सही उपयोग का भरोसा मिले तो राज्य के सभी कांग्रेसी सांसद और विधायक भी पैकेज को लेकर पैरवी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात कोटकपूरा के गांव खारा, वाडा दराका और चक्क कल्याण समेत अन्य बारिश से प्रभावित गांवों का जायजा लेने पहुंचे बाजवा ने कहा कि राज्य में केंद्रीय ग्रांट का दुरुपयोग किया जा रहा है। सेमनालों की साफ सफाई के लिए केंद्र से आए 1 हजार करोड़ को सरकार ने खुर्द-बुर्द कर दिया है और अब राहत के नाम मामूली मुआवजा देकर लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से कांग्रेस पर केंद्रीय ग्रांट रुकवाने के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं जबकि वह खुद केंद्र से ग्रांट जारी करवाने की पैरवी करने को तैयार हैं लेकिन इसके लिए सरकार को ठोस भरोसा देना होगा तो ग्रांट को पारदर्शी ढंग से उपयोग किया जाएगा। बाजवा ने आरोप लगाया कि राज्य के सिंचाई विभाग में हर वर्ष केंद्र की तरफ से आने वाली ग्रांट में से करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। इस दौरान बाजवा ने बारिश से प्रभावित हुए किसानों और लोगों को सरकार से उचित मुआवजा दिलवाने के प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड़, हरमिंदर सिंह जस्सी, कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, रिपजीत सिंह बराड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंदर गुप्ता और महाशा लखवंत सिंह बराड़ हाजिर हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र प्रभारी को लेकर रहस्य बरकरार
विधानसभा क्षेत्र कोटकपूरा के प्रभारी पद को लेकर पूर्व विधायक रिपजीत सिंह बराड़ व पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों में खींचतान जारी है। दोनों ही खुद को प्रभारी होने का दावा करते हैं। सोमवार को दौरे के दौरान बाजवा ने भी इस रहस्य को बरकरार रखा। हालांकि गांव खारा की जनसभा में बाजवा ने स्पष्ट शब्दों में पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के प्रभारी होने का ऐलान किया लेकिन उसके बाद महाशा लखवंत बराड़ के कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रभारी का नाम बताने से पल्ला झाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed