{"_id":"629f117393aed03c7814015e","slug":"bathinda-police-raided-house-of-sharp-shooter-keshav-involved-in-murder-of-singer-sidhu-moosewala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर केशव के घर पहुंची बठिंडा पुलिस, परिजनों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर केशव के घर पहुंची बठिंडा पुलिस, परिजनों से की पूछताछ
Tue, 07 Jun 2022 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:21 PM IST
सार
29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को पता चला था कि मूसेवाला की रेकी प्रशंसक बनकर की गई थी और मूसेवाला के साथ सेल्फी लेकर उसके बारे में आरोपियों को जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल बठिंडा के शार्प शूटर केशव को पकड़ने के लिए पुलिस ने मंगलवार को उसके घर पर दबिश दी। आरोपी नहीं मिला पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की। आरोपी केशव पर पहले भी हत्या का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि केशव गैंगस्टर लाली मौड के ग्रुप का सदस्य है। लाली मौड़ के संबंध गोल्डी बराड़ से होने के कारण सिद्धू हत्याकांड के लिए केशव को भी अन्य शूटरों के साथ शामिल किया गया था। गैंगस्टर मौड अपने ग्रुप में सबसे ज्यादा भरोसा केशव पर ही करता है। केशव ने करीब ढाई वर्ष पहले भी लाली मौड के साथ मिलकर ललित कुमार नामक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों ने बताया कि सिद्धू की हत्या के लिए जो हथियार केशव ने उपयोग किया था वो उनके गैंग का ही है। जब से केशव का नाम सिद्धू हत्याकांड में सामने आया तब से पुलिस उसकी खोज कर रही है लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आरोपी की बहन एवं अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
29 मई को केकड़ा निवासी कालांवाली अपने साथी निक्कू निवासी तख्तमल जिला सिरसा और केशव को साथ लेकर मूसा गांव पहुंचा था। उक्त तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर गए थे। जहां पर केकड़ा और निक्कू केशव को मूसेवाला के घर से थोड़ी दूरी पर उतारकर खुद मूसेवाला के घर पहुंचे थे। दोनों ने ही मूसेवाला के साथ सेल्फी ली और वहां काफी देर तक रुक कर जानकारी जुटाई थी। इसके बाद केकड़ा और निक्कू बाहर आए और केशव को बाइक पर साथ लेकर चले गए थे। इस के बाद केकड़ा ने निक्कू और केशव को अपनी बाइक से उतार दिया। दोनों आरोपी कोरोला गाड़ी में सवार हो गए थे और केकड़ा खुद बाइक पर ही निकल गया था। उसी दिन शाम को मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन