{"_id":"66d8464a8d6ff910c50d4954","slug":"barnala-girl-dies-of-heart-attack-in-canada-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की युवती की कनाडा में मौत: आठ महीने पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी गुरमीत, नहीं मिल रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की युवती की कनाडा में मौत: आठ महीने पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी गुरमीत, नहीं मिल रहा था काम
Wed, 04 Sep 2024 05:06 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:06 PM IST
सार
पंजाब से लगभग 10 माह पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई युवती की वहां मौत हो गई। युवती गुरमीत कौर बरनाला की रहने वाली थी।
विज्ञापन
मृतका गुरमीत कौर की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की युवती की कनाडा में मौत हो गई। मृतका 22 वर्षीय गुरमीत कौर बरनाला के कस्बा भदौड़ की कनाडा के सरी में मौत हुई है। गुरमीत को वहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतका गुरमीत कौर की शादी हो गई थी और वह स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी।
विज्ञापन
गुरमीत कौर के पिता परमजीत सिंह ने कहा कि उनकी बेटी गुरमीत कौर की शादी ढाई साल पहले लखवीर सिंह से हुई थी। इसके बाद वह 29 दिसंबर 2023 को सरी (कनाडा) में पढ़ाई के लिए चली गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया पढ़ाई के साथ-साथ काम नहीं मिलने के कारण मन में तनाव रखती थी। एक सितंबर को गुरमीत के साथ रहने वाली लड़कियों का उन्हें फोन आया कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई है। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह उनकी बेटी गुरमीत कौर के शव को भारत लाने में उनकी मदद करें ताकि वे अपनी बेटी को आखिरी बार देख सकें।
विज्ञापन