फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bahibal Insaf Morcha demanding justice in 2015 Bargadi desecration blocked national highway in Faridkot

Faridkot: बहिबल इंसाफ मोर्चा ने जाम किया नेशनल हाईवे, बरगाड़ी बेअदबी में इंसाफ की मांग पर प्रदर्शन

Sun, 05 Feb 2023 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 01:55 PM IST
सार

बरगाड़ी में सात साल पहले हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के बाद चल रहे शांतिपूर्ण धरने पर पुलिस ने फायरिंग की थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। इसी गोलीकांड व बेअदबी मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष चला आ रहा है।

विज्ञापन
Bahibal Insaf Morcha demanding justice in 2015 Bargadi desecration blocked national highway in Faridkot
फरीदकोट में हाईवे जाम करते बहिबल इंसाफ मोर्चा के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

2015 के बरगाड़ी बेअदबी और इससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड में इंसाफ की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहे बहिबल इंसाफ मोर्चे द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के तहत रविवार को नेशनल हाईवे अनिश्चतकालीन समय के लिए जाम कर दिया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बरगाड़ी में सात साल पहले हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के बाद चल रहे शांतिपूर्ण धरने पर पुलिस ने फायरिंग की थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। इसी गोलीकांड व बेअदबी मामले में इंसाफ की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्ष चला आ रहा है। 16 दिसंबर 2021 को गोलीकांड में मारे गए कृष्ण भगवान सिंह के पुत्र सुखराज सिंह नियामीवाला द्वारा सिख संगत के सहयोग से बहिबल इंसाफ मोर्चा शुरू किया गया था। जिसके एक वर्ष पूरे होने पर बहिबल कलां में 15 दिसंबर 2022 को अगामी संघर्ष शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी और हाईवे भी जाम किया गया था। 19 दिसंबर को धुंध व लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए जाम को समाप्त कर दिया गया था। हालांकि मोर्चा जारी था। मोर्चे द्वारा सरकार को पांच फरवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन इस संबंध में कोई संतुष्टिजनक कार्रवाई न होने के चलते रविवार को पहले सिख संगत एकत्रित हुई और फिर आगामी संघर्ष शुरू करते हुए अनिश्चितकालीन समय के लिए हाईवे जाम कर दिया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान सुखराज सिंह नियामीवाला ने कहा कि उनके द्वारा सरकारों को लंबा समय दिया जा चुका है और अब उनके पास संघर्ष के अतिरिक्त कोई और रास्ता नहीं रह गया है। अब सिख संगत पीछे नहीं हटेगी और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed