{"_id":"aa7c95e5751451be59e59d32185832d7","slug":"badal-statement-on-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा ने किया दावा तो बादल बोले 'चंडीगढ़ हमारा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा ने किया दावा तो बादल बोले 'चंडीगढ़ हमारा'
बठिंडा/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2013 04:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि हरियाणा के सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को चंडीगढ़ पर हक जताने से पहले यह याद रखना चाहिए कि पेरेंट राज्य होने के नाते चंडीगढ़ पंजाब का है।
विज्ञापन
हुड्डा के बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह पंजाब पर हक जताने के बारे में भी बयान दे सकते हैं।
बादल स्थानीय ज्ञानी जैल सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी कैंपस में 24 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टूडेंट्स केंद्र और लड़कों के हॉस्टल का नींव पत्थर रखने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान सीएम ने माडल टाउन के फेज तीन में खेती विरासत मिशन द्वारा आयोजित कुदरती खेती और वातावरण मेला 2013 का भी उद्घाटन किया।
केंद्र द्वारा लाए जा रहे खाद्य सुरक्षा कानून पर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार ने कभी कड़ी मेहनत से पैदा किए किसान के अनाज को संभालने के लिए संजीदा कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
उन्होंने पंजाब की मिसाल देते हुए कहा कि पंजाब में पैदा अनाज को केंद्र ने संभालने की जिम्मेदारी कभी नहीं निभाई। उन्होंने कहा कि केंद्र ने अनाज भंडारण की क्षमता बढ़ाने के लिए पंजाब के प्रस्तावों को मंजूरी देने में हमेशा आनाकानी की है।