फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Attacked with sword bikers robbed activa rider in Jagraon ludhiana

जगरांव में बदमाशों ने एक्टिवा सवार को लूटा: तलवार से हमला किया, बोले- जान चाहिए या फिर पैसा

Mon, 08 Jul 2024 08:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2024 08:13 PM IST
सार

पंजाब के गजरांव में अपराध चरम पर है। यहां रात के अंधेरे में लुटेरे सक्रिय हो जाते हैं। रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने धमकाया और कहा कि तेरी जान चाहिए या पैसा चाहिए।

विज्ञापन
Attacked with sword bikers robbed activa rider in Jagraon ludhiana
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के जगरांव में रविवार की देर रात बर्गर की रेहड़ी लगाने वाला व्यक्ति अपना काम खत्म करने के बाद एक्टिवा पर घर जा रहा था। रास्ते में उसपर बाइक सवार लुटेरों ने हमला कर लूट लिया। हालांकि लुटेरों के हमले में व्यक्ति ने मुश्किल से जान तो बचा ली लेकिन लुटेरों ने अपना गुस्सा एक्टिवा पर निकालते हुए तलवारें मार-मारकर उसकी एक्टिवा को तोड़ दी।

विज्ञापन


इस दौरान लुटेरे आठ हजार के करीब नकदी, मोबाइल व अन्य समान लूटकर फरार हो गए। इस संबंधी पीड़ित ने पहले बस स्टैंड चौकी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने मामला थाना सदर से जुड़ा होने के कारण पीड़ित को थाना सदर में शिकायत करने को कहा। 
विज्ञापन


पीड़ित छिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अड्डा रायकोट चौक के नजदीक बर्गर की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पेट भरता है। रविवार की देर रात को वह अपना काम खत्म कर घर वापस जा रहा था। जब वह मलक चौक से कुछ आगे पहुंचा तो उसे हाथों में तलवारें लिए दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों ने उसे साफ ही कह दिया जान चाहिए या फिर पैसा चाहिए, जिसके चलते उसने डरते हुए अपनी एक्टिवा को रोक दिया। इस दौरान लुटेरों ने उसकी जेब से नकदी निकालने के साथ-साथ मोबाइल व एक्टिवा के कागज पत्र भी लूट लिए और फरार हो गए। 


पीड़ित ने बताया कि वह तो पंजाब में रोजी-रोटी के लिए आया था लेकिन यहां जान को हथेली पर रखकर चलना पड़ता है। पीड़ित ने बताया कि अगर वह अपनी एक्टिवा न रोकता तो लुटेरे उसे मारकर लूटकर ले जाते। वहीं इस संबंधी थाना सदर के एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच कर ली पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। वहीं, पीड़ित द्वारा पुलिस को दिया लुटेरों की बाइक का नंबर भी जांचा जा रहा है, जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed