फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   attack on shopkeeper with sharp weapon and looted rs One lakh in Bathinda

बठिंडा में दिनदहाड़े लूट: ग्राहक बन आए 2 लुटेरे, दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटे एक लाख

Fri, 12 Jul 2024 04:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2024 04:15 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक दुकानदार से लूट हुई है। बदमाश दुकान में घुसे और दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर एक लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। 

विज्ञापन
attack on shopkeeper with sharp weapon and looted rs One lakh in Bathinda
सीसीटीवी में कैद दोनों आरोपी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है। आरोपी दिनदहाड़े वारदात कर रहे हैं। बठिंडा में शुक्रवार को महणा चौक में मनी एक्सचेंजर की दुकान पर ग्राहक बनकर एक्टिवा पर आए दो लुटेरों ने पहले दुकानदार पर कृपाण से हमला किया, फिर पिस्तौल दिखाकर गल्ले में रखी नकदी एवं अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


दुकानदार रशित अग्रवाल के अनुसार उसके साथ करीब एक लाख रुपये की लूट हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की गिरी कृपाण को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार रशित अग्रवाल ने बताया कि वह दुकान पर बैठा हुआ था, तो एक युवक उसकी दुकान में आया और नोट बदलने की बात कही, जब उसने हां कर दी तो उसने बाहर एक्टिवा पर खड़े अपने दूसरे साथी को भी बुला लिया। उसने दुकान में आते ही कृपाण से उस पर हमला किया तो वह पीछे हटने कारण बच गया। एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर उसे धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। तभी दूसरे आरोपी ने गल्ले में रखी नकदी एवं पैसों के हार को उठाया और अपने साथी संग फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने दुकान से बाहर निकलकर शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। वहीं लोग जब पीछा कर रहे थे तो थोडी दूरी पर ही एक कृपाण लोगों को गली से बरामद हुई, जो भागते समय लुटेरों से गिरने की आंशका जताई जा रही है।


थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर दलजीत सिंह का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुटेरे भागते समय बंद गली में घुसे लेकिन बाहर निकलकर भागने में हुए कामयाब हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed