फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   attack on NRI in amritsar police arrested five accused crime news

अमृतसर में NRI पर फायरिंग: मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, दो परिवारों के विवाद में कराया गया हमला

Sun, 25 Aug 2024 12:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2024 12:58 PM IST
सार

अमृतसर में एनआरआई पर फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि अमेरिका में रहने वाले परिवार ने ही एनआरआई पर हमला करवाया है। 

विज्ञापन
attack on NRI in amritsar police arrested five accused crime news
अमृतसर में एनआरआई पर हमला। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पंजाब में शनिवार को एक एनआरआई पर फायरिंग की घटना मामले में अमृतसर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह के अनुसार एनआरआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग की घटना दो परिवारों के बीच आपसी दुश्मनी के कारण हुई। दोनों परिवार अमेरिका में रहते हैं और उन्होंने इस घटना को अंजाम देने के लिए पंजाब के शूटरों को हायर किया था। दूसरा परिवार फिलहाल अभी अमेरिका में है, जो मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं। होशियापुर में रहने वाले परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। वहीं एनआरआई पर फायरिंग करने वाले शूटरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एनआरआई पर हमला करने के बाद शूटरों को अमेरिका से रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसकी जांच की जा रही है कि आरोपियों को कितने रुपये में टारगेट किलिंग करने के लिए कहा गया था। पुलिस जल्द मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करेगी। 

एक महीने पहले अमेरिका से लौटे अमृतसर के दबुर्जी निवासी एनआरआई सुखचैन सिंह को शनिवार सुबह बाइक पर आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर गालियां मारी थी। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया किया गया है।

पांच के खिलाफ केस दर्ज
वारदात पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी पंजाब ने एनआरआई पर फायरिंग की जांच स्पेशल डीजीपी राजेंद्र ढोके को सौंपी गई थी। फायरिंग मामले की जांच के लिए एक टीम को होशियारपुर के टांडा में भेजा गया, जहां एनआरआई का ससुराल है। पुलिस ने एनआरआई के परिवार के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।


पांच माह पहले दी थी धमकी
सुखचैन सिंह की पत्नी ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इसी बात को लेकर सुखचैन का ससुराल पक्ष से विवाद है। पांच माह पहले सुखचैन सिंह को ससुरालियों ने फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed