फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Army soldier injured after falling from train at Kapurthala railway station

ट्रेन से गिकर सेना का जवान घायल: हालत गंभीर, अमृतसर रेफर, कपूरथला रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा

Wed, 07 Aug 2024 07:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 Aug 2024 07:22 PM IST
सार

कपूरथला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर सेना का जवान घायल हो गया। जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Army soldier injured after falling from train at Kapurthala railway station
हादसे में घायल हुआ जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला रेलवे स्टेशन पर सरबत दा भला ट्रेन से उतरने समय सेना का जवान दुर्घटना का शिकार हो गया। फौजी जवान ट्रेन से उतर रहा था तभी वह गिर गया और जख्मी हो गया। जवान से मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


स्टेशन पर मौजूद जीआरपी की टीम ने तुरंत घायल जवान को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया है। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर के गुरु नानक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। घायल फौजी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र राम चंद्र मिश्रा वासी सिकंदरापुर जिला हमीरपुर (यूपी) के रूप में हुई है। मुकेश कुमार ओल्ड कैंट कपूरथला में तैनात है। 
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी सुखविंदर सिंह के अनुसार एएसआई शकील मोहम्मद व अन्य टीम सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन पर थे। दोपहर करीब दो बजे नई दिल्ली से लोहिया खास तक जाने वाली सरबत दा भला ट्रेन पहुंची। ट्रेन अभी रुकने ही वाली थी कि तभी उसमें से एक फौजी चलती ट्रेन से उतरने लगा। उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मुंह के बल प्लेटफॉर्म पर गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म में मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया और जीआरपी टीम ने ट्रेन के नजदीक पहुंच घायल फौजी को उठाया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर मेडिकल कालेज रैफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed