{"_id":"66c5e192a0be5cee230f0628","slug":"army-recruitment-physical-test-will-be-conducted-in-patiala-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की भर्ती: लिखित परीक्षा पास कर चुके 4558 युवाओं का होगा फिजिकल टेस्ट, पटियाला में आठ दिन तक चलेगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की भर्ती: लिखित परीक्षा पास कर चुके 4558 युवाओं का होगा फिजिकल टेस्ट, पटियाला में आठ दिन तक चलेगी भर्ती
Wed, 21 Aug 2024 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:16 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला के राजा भलिंदर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के पोलो ग्राउंड में सितंबर में भर्ती रैली हो रही है। इसमें 4558 लिखित परीक्षा पास नौजवान फिजिकल टेस्ट देंगे।
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के युवाओं के पास भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का मौका है। पटियाला में सेना की भर्ती होने वाली है। सेना की ओर से पटियाला के राजा भलिंदर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पोलो ग्राउंड में 11 सितंबर से भर्ती रैली करवाई जा रही है। इसमें पंजाब के छह जिलों के 4558 लिखित परीक्षा पास नौजवान फिजिकल टेस्ट देंगे। इन जिलों में संगरूर, मानसा, बरनाला, पटियाला, मालेरकोटला और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।
विज्ञापन
एडीसी कंचन ने भर्ती रैली के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए सेना, सिविल व पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। 11 से 18 सितंबर तक चलने वाली इस आर्मी भर्ती रैली की तैयारी संबंधित विभागों की ओर से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
भर्ती डायरेक्टर कर्नल जीआरएस राजा ने बताया कि इस भर्ती रैली में छह जिलों के 4558 नौजवान उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं, जिनकी भर्ती के लिए जिला वार रोस्टर बनाया गया है। ट्रैफिक डाइवर्जन, मेडिकल इमरजेंसी सुविधा, मोबाइल शौचालय, पीने वाले पानी के टैंकर, बारिश से बचने के लिए अस्थायी तिरपाल शेल्टर, लाइटें, ट्रैफिक प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। साथ ही नगर निगम की ओर से पोलो ग्राउंड में घास की कटाई व साफ-सफाई के सारे प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पीआरटीसी की ओर से रैली में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले नौजवानों की आवाजाही के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। कहा कि भर्ती को फौज की ओर से सिविल व पुलिस प्रशासन के सहयोग से सफल बनाया जाएगा।