{"_id":"68e14b885dfda7b03c06fb67","slug":"youth-murdered-by-firing-bullets-amritsar-news-c-59-1-asr1001-114518-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गोलियां मारकर कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: गोलियां मारकर कर युवक की हत्या
Sat, 04 Oct 2025 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा ब्यास में ब्यास पुल से पहले नीचे बनी सर्विस लेन पर क्रेटा सवार कुछ लोगों ने एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार देर रात हुई है। फिलहाल मृतक और हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है।
डीएसपी बाबा बकाला अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। हत्यारों का जल्द पता लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि एक कैमरे की फुटेज से पुलिस को पता चला है कि क्रेटा सवार कुछ युवक कार पार्क करके नीचे उतरते हैं। इस दौरान वे बातचीत करते हुए पैदल भी चले। इस बीच मरने वाले और आरोपियों के बीच बहस हुई। इस बीच आरोपी सुनसान और अंधेरे वाली जगह पर जाकर युवक की गोलियां मारकर हत्या कर देते हैं। घटना से कुछ देर बाद आरोपी क्रेटा में भाग निकलते हैं। शनिवार सुबह जब लोग ब्यास के नीचे बनी सर्विस लेन पर सैर करने पहुंचे, तो वहां खून से लथपथ शव पड़ा था। मृतक की गर्दन पर गोपी नाम का टैटू भी बना है।