फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   youth congress member arrest, arrest in fagwada, CPS house covered, amritsar

फगवाड़ा में सीपीएस का घर घेरने जाते यूथ कांग्रेसी गिरफ्तार 

Mon, 09 May 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 09 May 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
youth congress member arrest, arrest in fagwada, CPS house covered, amritsar
फगवाड़ा में पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली व पूर्व मंत्री जोगिदंर सिंह मान को रोकती पुलिस। - फोटो : amarujala
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को फगवाड़ा के विधायक और सीपीएस सोम प्रकाश की कोठी का घेराव करने की कोशिश की। प्रदर्शन प्रदेशाध्यक्ष अमरप्रीत लाली व पीपीसीसी महासचिव जोगिंदर सिंह मान के नेतृत्व में किया जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें थाना सदर ले गई जहां से उन्हें रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन


भाजपा के जिला महासचिव गुरदीप दीपा द्वारा सीपीएस सोम प्रकाश पर नशा तस्करों के कारोबारी भाजपा नेता को शह दिए जाने के आरोपों के बाद कांग्रेस द्वारा सीपीएस को कोठी का घेराव करने की घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी ब्लड बैंक हरगोबिंद नगर के पास यूकां प्रदेशाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली, पूर्व मंत्री जोगिदंर सिंह मान की अगुवाई में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी सीपीएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी कोठी का घेराव करने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय हरगोबिंद नगर चौक में एसपी अजिंदर सिंह, डीएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल की अगुवाई में बैरिकेटिंग कर कांग्रेसियों को आगे जाने से रोक लिया। यहां दोनों पक्षों में धक्कामुक्की भी हुई। जिसमें कांग्रेसी नेता ज्ञान सिंह संधू की पगड़ी जमीन पर गिर गई। बाद में पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को बस में बिठाकर थाना सदर ले गई जहां से कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। 

रिहाई के बाद लाली और मान ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा मिल कर पंजाब में नशा कारोबारियों को शह दे रहे हैं। पहले अकाली दल के जिला अध्यक्ष अमृतसर उपकार सिंह संधू ने और कपूरथला जिला भाजपा सचिव गुरदीप दीपा ने पार्टी के बड़े नेताओं पर नशा कारोबारियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। लेकिन सरकार इन आरोपों की जांच करवाने के लिए तैयार नही है। 

मान ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है, पर पुलिस ने सरकार के इशारे पर उनको रोककर इस अधिकार का हनन किया है। हिरासत में लिए जाने वालों में मान, लाली के अलावा पीपीसीसी के जगजीत सिंह बिट्टू, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष संजीव बुग्गा, देहाती अध्यक्ष दलजीत सिंह राजू, सुरजीत खेड़ा, ज्ञान सिंह संधू, राम कुमार चढ्ढा, गोपा बेदी समेत 24 से अधिक कांग्रेसी शामिल थे।

प्रदर्शनकारियों में पीपीसीसी सदस्य मनीष भारद्वाज, हरजी मान, अविनाश गुप्ता वाशी भी मौजूद थे। रिहाई के बाद कांग्रेसियों ने थाना सदर के आगे नारेबाजी की और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अजिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था। 


वहीं सीपीएस सोम प्रकाश ने कहा कि वह तो टैंट लगाकर और ठंडे पानी व नाश्ते का प्रबंध कर कांग्रेसियों का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह नशा कारोबारियों के खिलाफ हैं और उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed