फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   wine shop close, hoshiarpur hunger strike, parsuram sena strike, hoshiarpur, amritsar

होशियारपुर में परशुराम सेना ने भूख हड़ताल की, बंद हुआ ठेका

Sun, 17 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 17 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
wine shop close, hoshiarpur hunger strike, parsuram sena strike, hoshiarpur, amritsar
होशियारपुर में हड़ताल पर बैठे परशुराम सेना के सदस्य। - फोटो : amarujala
श्री भगवान परशुराम सेना ने चिंतपूर्णी रोड पर अर्धमार्ग पर स्थापित भगवान श्री गणेश जी के विग्रह के पास खुला शराब का ठेका बंद करवाने के लिए भूख हड़ताल कर दी। भूख हड़ताल शुरू होते ही एक्साइज विभाग के अधिकारियों का दम फूल गया।
विज्ञापन


आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठे परशुराम सेना के कार्यकर्ता अपनी मांग पूरी होने तक भूख हड़ताल पर अड़े रहे। दोपहर होते होते ठेका बंद करने की सूचना देकर सेना के पदाधिकारियों को जूस पिला कर भूख हड़ताल खत्म करवा दी गई। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने भूख हड़ताल पर बैठे सेना के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर दरवीर राज से बात करवाई, जिसके बाद भूख हड़ताल खत्म हुई। आशुतोष शर्मा ने कहा कि एईटीसी दरवीर राज ने उन्हें फोन पर भरोसा दिया कि ठेका बंद कर दिया गया है और इसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। दोबारा इस स्थान पर ठेका नहीं खुलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष ने कहा कि डीसी आनंदिता मित्रा इनमें हस्तक्षेप कर मौजूदा ईटीओ एएस कंग पर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए कार्रवाई करें। इस मौके पर शहरी अध्यक्ष विपुल पंडित, केसी शर्मा, हरीश कुमार, रोहित रावल, सुरिंदर कुमार बीटन, हिंदू संघ के शहरी अध्यक्ष नरेन्द्र परशा, अभिषेक ऐरी, अजय ऐरी, दीपक पराशर, लक्की गौरव उपस्थित थे। 

श्री भगवान परशुराम सेना धार्मिक, सामाजिक स्थानों और शैक्षिक संस्थानों के करीब खोले गए शराब के ठेकों के खिलाफ पिछले काफी समय से मुहिम चलाए हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने डीसी आनंदिता मित्रा को एक मांग पत्र सौंपा था जिसकी एक प्रतिलिपि कमिश्नर आबकारी और कराधान विभाग को भेज कर मांग की गई थी कि चिंतपूर्णा रोड पर भगवान महावीर सेतु के समीप अर्धमार्ग पर स्थित भगवान गणेश जी के विग्रह के साथ खोले गए शराब के ठेके को तत्काल शिफ्ट किया जाए।


एक्साइज इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने कहा कि रविवार दोपहर आकर उन्होंने खुद ठेका बंद करवाया। श्री भगवान परशुराम सेना की मांग थी कि गणेश जी की प्रतिमा के साथ शराब का ठेका बंद किया जाए और अब विभागीय निर्देशानुसार उन्होंने ठेका बंद करवा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed