फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Wife killed husband lover woman lover arrested

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, महिला और प्रेमी गिरफ्तार

Wed, 06 Jan 2021 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wife killed husband lover woman lover arrested
गुरदासपुर। जिला पुलिस ने 23 दिसंबर को धारीवाल के गांव रणिआं में जगदीप सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला ममता और उसके प्रेमी गणेश कुमार निवासी इंदिरा कालोनी (अमृतसर) को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क और राजेश कक्कड़ ने बताया कि आरोपी ममता और गणेश अमृतसर में आठवीं कक्षा में एक साथ पढ़े। 3 साल पहले दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। 23 दिसंबर की रात को जैसे ही जगदीप सिंह खाना खाने के बाद घर के नीचे हॉल में गया तो इस बात की सूचना ममता ने गणेश को दे दी। इसके बाद गणेश अपने दोस्त बॉबी, शेर सिंह निवासी अमृतसर के साथ वहां आया और जगदीप सिंह की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणेश और ममता को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेर सिंह और बॉबी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed