फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Weapons smuggling under the guise of Kulfi carts, 5 arrested

Amritsar News: कुल्फी की रेहड़ियों की आड़ में हथियारों की तस्करी, 5 काबू

Wed, 02 Oct 2024 10:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Weapons smuggling under the guise of Kulfi carts, 5 arrested
आरोपियों से पांच पिस्तौल और 30 कारतूस बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के पांच शातिरों को थाना इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद अकबर निवासी कोट खालसा, जावेद खान निवासी गुरु नानक, कासिम निवासी कोट खालसा, आलमीन निवासी दशमेश नगर और राजस्थान के जिला गंगानगर निवासी मुकेश कुमार मुक्खू है। इन आरोपियों से पुलिस ने पांच पिस्तौल और तीस कारतूस बरामद किए है। आरोपी इस्लामाबाद इलाके में कुल्फी की रेहड़ियां लगाकर पिस्तौल और कारतूस बेचने का धंधा कर रहे थे। इन आरोपियों का मुखिया मुकेश कुमार मुक्खू है, जोकि पाकिस्तान से हथियार मंगवाता है और इन आरोपियों को देता है।

डीसीपी आलम विजय, एडीसीपी विशाल जीत सिंह और एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि पहले अमृतसर के ही चार आरोपियों को पकड़ कर उनसे तीन पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए थे। इन चारों से पूछताछ के दौरान पता चला कि मुकेश मुक्खू उन्हें दो पिस्तौल देने अमृतसर पहुंच रहा है। इसी के तहत ट्रैप लगाया और नाकाबंदी कर आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया गया और उससे दो और पिस्तौल बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद अकबर, जावेद खान, कासिम और आलमीन पुतलीघर, कैंटोनमेंट और कोट खालसा इलाके में कुल्फी की रेहड़ियां लगाते हैं। फिलहाल पांच आरोपियों को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि पता चल सके कि आरोपियों के साथ गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और किन लोगों को हथियार सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed