फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   We will give a memorandum to the state MPs to raise the demand for old pension in the Parliament session

Amritsar News: संसद सत्र में पुरानी पेंशन की मांग उठाने को राज्य के सांसदों को देंगे मांगपत्र

Sat, 19 Jul 2025 08:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
We will give a memorandum to the state MPs to raise the demand for old pension in the Parliament session
फोटो- 02
विज्ञापन


संवाद न्यूज, एजेंसी
अमृतसर। पेंशन के मुद्दे पर पंजाब सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ अगली रणनीति और संघर्ष की तैयारी के लिए पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा ने स्वतंत्रता सेनानी हॉल में राज्य स्तरीय बैठक की। बैठक में आगामी मानसून सत्र में पुरानी पेंशन की मांग उठाने के लिए कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ राज्य के सांसदों को ज्ञापन सौंपने की रणनीति तैयार की गई।
पंजाब को पुलिस राज्य में बदलने और लोकतांत्रिक संघर्षों को दबाने की मान सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ 25 जुलाई को संगरूर में किसान और मजदूर संगठनों की ओर से आयोजित दमन-विरोधी रैली में हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। इस संदर्भ में राज्य संयोजक अतिंदरपाल सिंह, माझा जोन संयोजक गुरबिंदर सिंह खैरा ने कहा कि पंजाब सरकार ने 18 नवंबर 2022 को पुरानी पेंशन योजना लागू करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन लगभग तीन साल बीत जाने के बावजूद पंजाब के एक भी कर्मचारी के लिए पुरानी पेंशन हकीकत में लागू नहीं हुई है और न ही किसी कर्मचारी का जीपीएफ खाता खोला गया है।
विज्ञापन


15 अगस्त को लुधियाना में होगी मोर्चे की बैठक
बिक्रमजीत सिंह, राजेश कुंद्रा, विशाल कपूर ने बताया कि 15 अगस्त को लुधियाना में मोर्चे की विस्तृत बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है, जिसमें पंजाब में पुरानी पेंशन के प्रति सरकार के नकारात्मक रवैये, पेंशन के लिए राष्ट्रव्यापी संघर्ष की स्थिति और राज्य में पेंशन के लिए संघर्ष के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और अगले संघर्षों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed