{"_id":"57b6f90f4f1c1b363c6eb5d3","slug":"water-problm-in-pathankot-protest-youth-congress-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी घरों में आ रहा गंदा पानी : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी घरों में आ रहा गंदा पानी : कांग्रेस
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में शुक्रवार को रोष प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के अधीन पड़ते क्षेत्र में आज 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के घरों में पीने का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिसके कारण लोग बीमार होकर अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
यह बातें कांग्रेस के यूथ नेता व पीपीसीसी सचिव कार्तिक वडैहरा ने समूह यूथ सदस्यों के साथ नगर निगम में मेयर अनिल वासुदेवा के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कहीं।
कार्तिक ने कहा कि पठानकोट शहर निवासी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और विधायक की ओर से विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आधे से ज्यादा शहर में पीने का गंदा पानी सप्लाई हो ही रहा है, कई जगहों पर सीवरेज भी ठप है। वे गांधी चौक से नगर निगम तक रोष प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों सदस्यों के साथ नगर निगम में पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान मेयर व कमिश्नर मौके से चलते बने। उनके न होने पर सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह को मांग पत्र व पीने के गंदे पानी की बोतलें सौंपी गईं। इस दौरान सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि शहर के जिस भी हिस्से में गंदा पीने का पानी आ रहा है, उसे ठीक किया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ यूथ नेता योगेश पाल सनी, डा. जोगिंद्र रियाली, नीरज, दीपक, अनिल खुल्लर, टोनी, दलजीत सिंह, राजेंद्र, अश्विनी काला, पारस, आकाश, साहित, बिट्टू, सुनीत, उषा शर्मा, रतन चंद, मनोहर लाल, गणेश कुमार मौजूद थे।