फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   water problem, protest, pathankot

खाली बाल्टियां लेकर सड़क पर उतरे लोग

Fri, 20 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 20 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
water problem, protest, pathankot
पठानकोट में बाल्टियां उल्टी कर रोष जताते वार्ड नंबर 25 के पार्षद व निवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के वार्ड नंबर 25 में पिछले एक वर्ष से पीने के पानी की समस्या झेल लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन


वार्ड के निवासी पार्षद विभूति शर्मा में की अगुवाई में खाली बाल्टियां लेकर सड़क पर उतर आए और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर विधायक के घर के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी। 

पार्षद विभूति शर्मा की मौजूदगी में प्रवीन, रमेश कलसी, पवन कलसी, आशा रानी, प्रवीन कुमार, गुलशन कलसी, संजीव कुमार, पम्मी, जीवन, साक्षी कलसी, साहिल कलसी ने बताया वार्ड में पिछले एक वर्ष से पीने की पानी की किल्लत है। पिछले 15 दिन ने पानी का संकट बढ़ने से जीना मुहाल हो गया है। 24 घंटो में मात्र आधा घंटा ही पानी आता है और वह भी देर रात को आता है। भीषण गर्मी में वार्ड वासी पानी के लिए तरस रहे हैं। 
विज्ञापन


पार्षद व वार्ड वासियों ने कहा कि निगम की ओर से वार्ड से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्योंकि यह वार्ड कांग्रेस का है, इसलिए मेयर इस वार्ड की समस्याओं को हल करने के लिए ध्यान नहीं दे रहे है। निगम कार्यालय में शिकायत दी गई और मेयर को भी समस्या बताई गई। इसके बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वार्ड के लोग एसडीएम कोर्ट से पानी भरकर ला रहे हैं। पानी उपलब्ध न होने से नहाना व कपडे़ धोने तक का काम नहीं हो पा रहा है। पार्षद ने कहा कि एक ओर से विधायक व मेयर विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वार्ड की मूल समस्या पानी को हल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का निवारण न किया गया तो निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी समस्या हल न हुई तो मैं विधायक के घर के समक्ष आत्मदाह कर लूंगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में मेयर अनिल वासुदेवा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में हैं और कर्मचारी समस्या हल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यहां बिजली की समस्या के चलते भी काम रुक रहा है। जल्द ही समस्या का निवारण कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed