फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Vigilance sought permission for polygraph test of DIG and DSP

Amritsar News: विजिलेंस ने डीआईजी और डीएसपी के पॉलीग्राफ टेस्ट की मांगी इजाजत

Fri, 23 Dec 2022 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vigilance sought permission for polygraph test of DIG and DSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को तरनतारन की एक अतिरिक्त सत्र अदालत में याचिका दायर कर डीआईजी इंद्रबीर सिंह और डीएसपी लखबीर सिंह का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए जाने की मंजूरी मांगी है। भ्रष्टाचार के मामले में डीएसपी को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन फिरोजपुर रेंज के डीआईजी के खिलाफ जांच जारी है। न्यायाधीश प्रीति साहनी ने याचिका पर 5 जनवरी 2023 को सुनवाई करने की तिथि तय की है।
बता दें कि तरनतारन जिला में भिखीविंड पुलिस ने 30 जून 2022 दोपहर माड़ी मेघा गांव के सुरजीत सिंह को 900 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के बाद 3 जुलाई को बोपाराय माडल गांव के पिशोरा सिंह को ढाई सौ ग्राम हेरोइन व एक लाख ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने निशान सिंह को भी काबू किया। इन्होंने पुलिस से बचने के लिए 10 लाख रुपये रिश्वत देने की। मामले में पुलिस ने दुबली गांव के हीरा सिंह को 9.97 लाख रुपये समेत गिरफ्तार कर तरनतारन के सीआईए स्टाफ के मुंशी रछपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो ने डीएसपी को तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया और डीएसपी से की गई पूछताछ के बाद डीआईजी का नाम सामने आया। इसके बाद ब्यूरो के अधिकारियों ने 22 अगस्त 2022 को डीआईजी इंद्रबीर सिंह को अमृतसर के सर्किट हाउस में जांच के लिए बुलाया। तब डीआईजी ने उन पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इस पूरे केस को किसी साजिश का हिस्सा बताया था। अब विजिलेंस ब्यूरो ने तरनतारन की अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश प्रिति साहनी की अदालत में याचिका दायर कर उक्त दोनों अधिकारियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाए जाने की इजाजत मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed