फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Victim's family waiting for son's dead body after death in Canada

कनाडा में हुई मौत के बाद बेटे की मृतक देह का इंतजार कर रहा पीड़ित परिवार

Sat, 26 Mar 2022 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Victim's family waiting for son's dead body after death in Canada
करणपाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : GURDASPUR
बटाला। 16 दिन पहले कनाडा में हुई एक सड़क हादसे में बटाला के गांव अमोनंगल के रहने वाले युवक करण पाल सिंह (22) की मौत के बाद करण पाल सिंह के पारिवारिक सदस्य अपने बेटे की देह का इंतजार कर रहे हैं। पीड़ित परिवार 16 दिन बाद भी बेटे करणपाल सिंह कि मृतक देह को जल्द भारत लाने की सरकार से अपील करता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि 11 मार्च को रात कनाडा में एक सड़क हादसा हो गया था। जिसमें कार सवार 7 लोगों में से 5 छात्रों की मौत हो गई थी, जिसमें बटाला के गांव अमोनंगल का रहने वाला करणपाल सिंह भी था।
विज्ञापन

करणपाल सिंह की देह का इंतजार कर रहे उसके पिता परमजीत सिंह और दोस्त मनिंदरजीत सिंह ने बताया के करणपाल सिंह ने ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद अपने भविष्य और परिवार के हालात को सुधारने के सपने को लेकर स्टडी वीजा पर कनाडा में पढ़ाई कर रहा था। वह जनवरी 2021 में कनाडा पढ़ाई के लिए चला गया था। अब आखिरी पेपर के बाद उसने वर्क परमिट पर काम करना था और परिवार के लिए पैसे कमाने थे, लेकिन बदकिस्मती से 11 मार्च को वह अपना पेपर देकर टैक्सी से अपने दोस्तों संग वापस आ रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान हुए एक सड़क हादसे में करणपाल सिंह की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक भी उनके घर सांत्वना देने आए थे, मगर इसके बाद कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कनाडा में एक समाजसेवी संस्था और करणपाल सिंह के दोस्त कोशिश कर रहे हैं कि करणपाल सिंह की देह को गांव लाया जा सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर सरकार आगे आकर उनकी मदद करे तो देह को जल्द बिना मुश्किल के घर तक वापस पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह इस काम में उनकी अधिक मदद करें, ताकि वह बेटे का अंतिम संस्कार अपने गांव में कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed