फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   usma kand, jagjeet will go delhi, usma kand witness go delhi, taranataran, amritsar

उस्मां कांड के मुख्य गवाह जगजीत करेंगे दिल्ली मार्च

Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
usma kand, jagjeet will go delhi, usma kand witness go delhi, taranataran, amritsar
अपनी शिकायत संबंधी जानकारी देते फोटोग्राफर जगजीत सिंह। - फोटो : amarujala
उस्मां कांड की वीडियो बनाने वाले मुख्य गवाह फोटोग्राफर जगजीत सिंह ने दो मई से तरनतारन से दिल्ली तक पैदल रोष मार्च करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय पहुंचने की घोषणा करते कहा हैं कि मैं पंजाब पुलिस से खफा हूं। साथ ही आरोप लगाया कि राज्य सरकार भी मुझे इंसाफ नहीं दिला रही। 
विज्ञापन


अपनी पत्नी रमनदीप कौर, मासूम बेटियों मंजोतप्रीत कौर, अमृतप्रीत कौर के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे जगजीत सिंह ने बताया कि विगत दिवस उस पर तीन नकाबपोश युवकों ने जानलेवा हमला करके 14,300 रुपये छीन लिए। इसकी एफआईआर देने के लिए थाना सिटी तरनतारन के 19 चक्कर लगाए हैं।
विज्ञापन


छह बार डीएसपी से मिलने गया और चार बार एसएसपी कार्यालय गए। जगजीत सिंह ने बताया उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिस मुलाजिम इधर-उधर घूमते रहते हैं। जगजीत सिंह ने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भेजते कहा कि एक एफआईआर दर्ज करवाने के लिए उसे दर-दर की ठोकरें  
विज्ञापन
विज्ञापन


खानी पड़ रही हैं। उसने बताया कि दो मई को तरनतारन से दिल्ली तक रोष मार्च करते हुए रवाना होंगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय तक पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाउंगा। थाना सिटी प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना हैं कि जगजीत सिंह की शिकायत मिली हैं।

जांच के लिए एएसआई जसविंदर सिंह की ड्यूटी लगाई गई हैं। जांच रिपोर्ट आते ही केस दर्ज किया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि तीन मार्च 2012 को गांव उस्मां निवासी हरबिंदर कौर अपने परिवार सहित जब तरनतारन के पैलेस में रिश्तेदारों के विवाह समारोह में पहुंची तो वहां पर पंजाब पुलिस ने पूरे परिवार पर कहर बरपाया।


सका वीडियो फोटोग्राफर जगजीत सिंह ने बना लिया था। सड़क से लेकर संसद तक पहुंचे इस मामले में जगजीत सिंह मुख्य गवाह के तौर पर हैं। जगजीत को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तीन गनमैन मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed