फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Unknown people dressed as Nihangs attacked an auto rickshaw driver

Amritsar News: निहंग के वेश में अज्ञात लोगों ने किया ऑटो रिक्शा चालक पर हमला

Wed, 31 Jul 2024 08:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Unknown people dressed as Nihangs attacked an auto rickshaw driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ऑटो रिक्शा चालक पर निहंग के वेश में कुछ लोगों ने मंगलवार की रात हमला कर दिया। आरोपितों ने ऑटो रिक्शा चालक राज कुमार की बुरी तरह पिटाई की और एयरपोर्ट के बाहर ऑटो रिक्शा न लेकर आने को चेतावनी भी दी। ऑटो रिक्शा चालक यूनियन ने पुलिस कमिशनर को ऑटो चालकों की सुरक्षा के लिए मांग की है।


गुरु रामदास जी प्रीपेड ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान संदीप कुमार ने कहा कि यह हमला कथित तौर पर टैक्सी यूनियन के प्रधान जोगा सिंह के इशारे पर किया गया है। पहले भी इस तरह के हमले ऑटो रिक्शा चालकों पर हो चुके हैं। टैक्सी चालक एयरपोर्ट के बाहर किसी ऑटो रिक्शा चालक को रुकने नहीं देते, क्योंकि ऑटो चालक कम रेट पर सवारी ले लेते हैं, जिस पर टैक्सी चालकों को आपत्ति है। कथित गुंडा तत्वों से ऑटो चालकों पर हमला करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed