{"_id":"68e29985710e75976108b0aa","slug":"two-smugglers-arrested-with-25-kg-heroin-and-five-pistols-amritsar-news-c-59-1-asr1003-114527-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ढाई किलो हेरोइन और पांच पिस्टल के साथ दो तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ढाई किलो हेरोइन और पांच पिस्टल के साथ दो तस्कर काबू
Sun, 05 Oct 2025 09:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने खुफिया सूचना के आधार पर पाकिस्तान से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को 2.5 किलो हेरोइन, पांच अत्याधुनिक पिस्टल और कई मैगजीन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियाें की पहचान तरनतारन निवासी गुरजंत सिंह और गुरवेल सिंह के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तानी तस्कर के इशारों पर काम कर रहे थे। दोनों आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की खेप मंगवाकर पंजाब में गैंगस्टरों और अपराधियों तक पहुंचाने की साजिश में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में गैर-कानूनी और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाना था। इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस की टीम को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से हथियारों और हेरोइन की खेप भेजी गई है। इसके तहत काउंटर इंटेलिजेंट की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से ही हेरोइन और हथियार बरामद किए गए।