{"_id":"616ef8e4a2ad77421a6f8f58","slug":"two-robbers-who-robbed-inside-the-kothi-in-the-city-s-posh-colony-green-avenue-arrested-amritsar-news-pkl4305276136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की पॉश कालोनी ग्रीन एवेन्यू में कोठी के अंदर लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की पॉश कालोनी ग्रीन एवेन्यू में कोठी के अंदर लूट करने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। सिविल लाइंस की पुलिस ने 8 अक्तूबर को शहर की पॉश कालोनी ग्रीन एवेन्यू की कोठी नंबर 28 में लूट के मामले में सीआईए स्टाफ की मदद से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाइयों के कब्जे से घर की बुजुर्ग महिला से लूटे गए सोने के दो कंगन बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल मोटरसाइकिल और तेजधार हथियारों को बरामद कर लिया है। यह खुलासा एसीपी क्राइम हरमिंदर सिंह संधू और एसीपी नार्थ सरबजीत सिंह बाजवा ने मंगलवार को सिविल लाइंस थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस किया।
उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर को हुई लूट की इस बड़ी वारादत को लेकर पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह ने सख्त हिदायत जारी की थीं। जिसके बाद सिविल लाइंस के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह संधू ने सीआईए स्टाफ पुलिस की मदद के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए कंगन बरामद कर लिए। लुटेरों की पहचान लुधियाना जसप्रीत सिंह और उसके भाई अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के लिए लुधियाना से अपने एक दोस्त से उसकी मोटरसाइकिल मांग कर लाए थे।
उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस ने लूटकांड की योजना बनाने वाली लुधियाना की रहने वाली जसविंदर कौर को 14 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। इस आरोपी महिला को चंडीगढ़ की एक सुरक्षा कंपनी नेचर केयर के जरिए ग्रीन एवेन्यू की कोठी नंबर 28 में बुजुर्ग महिला की केयर टेकर के तौर पर काम पर रखा गया था। जिसने कुछ ही दिनों बाद काम छोड़ गई और अपने दामाद जसप्रीत सिंह और दामाद के भी अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने बताया कि चंडीगढ़ की नेचर केयर कंपनी के अधिकारियों को भी जांच में शामिल किया जाएगा, कि वे किसी भी व्यक्ति को काम पर रखवाने के लिए किस तरह की वेरीफिकेशन करवाते हैं। वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी शिवदर्शन सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कोठी नंबर 28 से लूटे गए तीन मोबाइल 14 अक्तूबर को जसविंदर कौर की गिरफ्तारी वाले दिन ही नहर में फेंक दिए थे।