फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two lakh looted by taking mother-in-law and daughter-in-law hostage

अमृतसर : पिस्तौल के बल पर सास-बहू को बंधक बना लूटे दो लाख, अचानक पहुंचा बेटा तो बच गए सोने के गहने

Fri, 23 Jul 2021 10:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two lakh looted by taking mother-in-law and daughter-in-law hostage
अमृतसर। मजीठा रोड स्थित 88 फुट रोड पवन नगर में दिन-दहाड़े पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पार्सल देने के बहाने एक घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर सास-बहू को बंधक बनाकर दो लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर घर की अलमारियों की तलाशी ली और बुजुर्ग सास की अलमारी में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। इस बीच बुजुर्ग का बेटा अचानक घर आ गया और उसने घर का दरवाजा खटखटा दिया। लुटेरों ने दरवाजा खोला और उसे पिस्तौल दिखाते हुए धक्का देकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनकी घर के लोगों से शिनाख्त करवा रही है।
विज्ञापन

पवन नगर निवासी जतिंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि वह प्लाइवुड का कारोबार करता है। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे मां और पत्नी बच्चों के साथ घर में अकेले थे। दोपहर करीब 1.15 बजे घर के दरवाजे पर घंटी बजी और मां ने दरवाजा खोला तो बाहर तीन नकाबपोश खड़े थे। इनमें से एक युवक ने मां से कहा कि उनका पार्सल आया है। मां के पार्सल मांगने पर युवक ने कहा कि प्यास लगी है, पानी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पर मां अंदर फ्रिज से पानी की बोतल लेने चली गई तो तीनों युवक घर में घुस आए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल और दूसरे के हाथ में चाकू था। लुटेरों ने मां को पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकियां दीं और उनको अलमारी के पास ले गए। बदमाशों ने उसमें रखे दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात के कुछ देर बाद जब वह घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो लुटेरों ने दरवाजा खोलकर पिस्तौल दिखाते हुए धक्का दिया और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। उनके पहुंचने पर लुटेरों को घर में रखे गहने व अन्य सामान लूटने का मौका नहीं मिला। एसीपी सरबजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उम्मीद है कि जल्द वे लुटेरों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed