फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two killed, one injured in accident on National Highway 54

Amritsar News: नेशनल हाइवे 54 पर दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

Fri, 26 Jul 2024 07:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 26 Jul 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in accident on National Highway 54
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। निक्टवर्ती बंडाला कस्बे के पास नेशनल हाईवे 54 पर यू-टर्न पर हादसा हुआ है। तरनतारन की तरफ से आ रही एक गाड़ी जिसका नंबर पी.बी. 46 ए.जे. 5400 है, उसकी एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार गांव झीते कला की तरफ से लिंक रोड पर बंडाला से अमृतसर की ओर लौट रहे थे। जब वे हाईवे पार कर गांव की ओर आने लगे तो उसी समय वाहन से भीषण टक्कर हो गई। इस बीच धर्मेंद्र सिंह पुत्र जगीर की मौके पर ही मौत हो गई। अरजिंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। सुखदेव सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह का पैर टूट गया और वह गुरु नानक अस्पताल में भर्ती है। रोड सेफ्टी टीम के प्रभारी एएसआई कंवलजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। तीनों मजदूर थे और बंडाला गांव के रहने वाले थे। पुलिस चौकी बंडाला के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed