फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Troubled by domestic dispute, a man set himself on fire

Amritsar News: घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा दी जान

Wed, 29 Nov 2023 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 29 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic dispute, a man set himself on fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गुरुनगरी के सुल्तानविंड एरिया में एक व्यक्ति की ओर से शराब के नशे में पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल के घर पहुंच कर अपने आप पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीर हालत में व्यक्ति राजू को गुरु राम दास अस्पताल में पुलिस की ओर से ले जाया गया वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की पत्नी प्रणीत कौर ने पुलिस को दर्ज करवाए बयानों में कहा कि पारिवारिक झगड़े के कारण उसका पति शराबी पीने लगा गया था। इस के चलते वह उसे मारता पीटता भी था। बार-बार शराब के नशे में वह आत्महत्या करने की भी धमकियां देता था। रोज रोज की मारपीट के चलते वह अपना ससुराल छोड़ कर आठ माह से अपने मायके रह रही थी। बुधवार शाम को उसका पति शराब के नशे में उसके मायके घर पहुंचा। घर में वह उसके बच्चे और बड़ी बहन मौजूद थी। माता पिता और भाई बाहर काम पर गए हुए थे। पति मेरे साथ मारपीट करने के बाद छोर मचाने लग पड़ा और साथ लाया पेट्रोल अपने पर छिड़क कर अपने आप को आग लगा दी। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पुलिस पहुंच गई और झुलसी हालत में राजू को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed