फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   tiger terror, people in terror, pathankot

क्षेत्र में बाघ ने मचाया आतंक

Fri, 29 Jul 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 29 Jul 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
tiger terror, people in terror, pathankot
पठानकोट में बाघ द्वारा पिंजरे में रखी बकरी को घायल होने के बाद उपस्थित खोज केंद्र कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
जिले के खोज केंद्र, मलिकपुर के जंगल में दो माह से बाघ ने आतंक मचाया हुआ है। इससे विभाग के कर्मचारी और अधिकारी परेशान है वहीं क्षेत्र के लोगों में आतंक फैला हुआ है।
विज्ञापन


बाघ कई जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका है। खोज केंद्र के कर्मचारियों ने बाघ को पकड़ने के लिए उपमंडल अधिकारी सुरिंदर सिंह कलेर से कहा था। उपमंडल अधिकारी ने इस संबंधी पत्र लिखकर वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचित किया था। उनकी ओर से पिंजरा लगाया गया है लेकिन बाघ अब तक कब्जे में नहीं आ सका है। 
विज्ञापन


खोज केंद्र के कर्मचारियों प्रवीण, सुरिंदर पाल, हरचरण सिंह, फकीर चंद, तिलक राज, मदन लाल, हरजीत सिंह ने बताया कि जब वह जंगल में गश्त के लिए जाते हैं तो उन्हेें कई कंकाल मिलते हैं। उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ विभाग की ओर से यहां जो पिंजरा लगाया गया है उसमें एक बकरी को बांधा गया था लेकिन बाघ ने पिंजरे के मुंह की बजाय पिंजरे के ऊपर चढ़कर बकरी पर हमला कर दिया। इससे बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को बकरी का मालिक बकरी वापस ले गया। इस संबंधी बार बार वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचित किया जा रहा है लेकिन उसकी ओर से बस पिंजरा लगाकर अपना कार्य कर दिया गया है। 


वाइल्ड लाइफ विभाग के डीएफओ राजेश महाजन का कहना है कि जंगल में पिंजरा लगाया गया है। हमारा कार्य जानवरों को सुरक्षा देना है न कि इंसानों को। यदि लोगों में बाघ को लेकर भय है तो इसके लिए उन्हें पुलिस की सुरक्षा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed