{"_id":"66632c2ef57fbfb55d0a2c67","slug":"three-including-son-of-head-granthi-of-sri-akal-takht-sahib-died-in-road-accident-amritsar-news-c-59-1-asr1001-106362-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी के बेटे समेत तीन की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी के बेटे समेत तीन की सड़क हादसे में मौत
Fri, 07 Jun 2024 09:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 07 Jun 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह वरपाल के छोटे बेटे भाई हरचरणप्रीत सिंह रागी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में उनका एक दोस्त गुरप्रीत सिंह और ससुर जसबीर सिंह भी गुरु चरणों में चले गए। भाई हरचरणप्रीत सिंह 25 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी गगनप्रीत कौर और 2 साल का बच्चा हरि सिंह हैं।
जानकारी के मुताबिक, भाई हरचरणप्रीत सिंह कीर्तन करते थे और टाटा नगर कीर्तन कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे उन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञानी मलकीत सिंह ने बताया कि शव 8 जून को अमृतसर पहुंचेंगे और 9 जून को अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में श्री दरबार साहिब के अतिरिक्त प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी अमरजीत सिंह, ग्रंथी ज्ञानी गुरमिंदर सिंह, ज्ञानी राजदीप सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, सचिव प्रताप सिंह, ओएसडी सतबीर सिंह, अतिरिक्त सचिव बलविंदर सिंह काहलवां, बिजय सिंह, प्रोफेसर सुखदेव सिंह, कुलविंदर सिंह रामदास, जसविंदर सिंह जस्सी, हरभजन सिंह वक्ता, पूर्व मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख ज्ञानी राम सिंह, पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष अमीर सिंह, बिशन सिंह, सतवंत सिंह, तारा सिंह महासचिव बीबी सतवंत कौर चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह बंटी, सचिव सुखजिंदर सिंह प्रिंस ने सिंह साहिब के साथ अपना दुख व्यक्त किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बीड बाबा बुड्ढा साहिब में पैसे लेने के कारण एक पाठी ने सिंह साहिब के 16 वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी थी।