{"_id":"6798fda0d142f99e8d0537cc","slug":"three-accused-including-two-women-who-robbed-pedestrians-by-taking-lift-arrested-amritsar-news-c-59-1-asr1003-110302-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: लिफ्ट लेकर राहगीरों को लूटने वाली दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: लिफ्ट लेकर राहगीरों को लूटने वाली दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। राहगीरों से लिफ्ट लेकर उनसे लूटपाट करने वाली दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को थाना सुल्तानविंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गुरमीत कौर, सुखविंदर कौर और जसकरण सिंह निवासी तरनतारन है। इन आरोपियों से पुलिस ने राहगीर से लूटे हुए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए है। आरोपियों ने 22 जनवरी की रात को सुल्तानविंड निवासी बिक्रमजीत सिंह के साथ वारदात की थी।
एसीपी प्रवेश चोपड़ा ने बताया कि 23 जनवरी को बिक्रमजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बिक्रमजीत ने बताया था कि वह रोजाना की तरह अपने काम के सिलसिले से शहर आता है। 22 जनवरी को वह भी शहर आया था। रात करीब 10.30 बजे वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था और बस स्टैंड के पास फल लेने के लिए रूक गया। इतनी देर में उसके पास एक महिला आई और कहने लगी कि वह उसी की काॅलोनी की रहने वाली है और उसे अच्छे से जानती भी है। इसलिए कृप्या साथ ले जाएं और घर तक छोड़ दें। बिक्रम ने महिला को गाड़ी में बैठा लिया। थोड़ी आगे जाने पर महिला ने बिक्रम को कहा कि रास्ते में उसकी बहन भी खड़ी है। उसे भी साथ में बैठा ले। रास्ते में महिला के कहने पर बिक्रम ने उसकी बहन को भी बैठा लिया। जब वह काॅलोनी पहुंच गया तो महिला ने कहा कि अंधेरा है, इसलिए घर तक छोड़ दें। जब बिक्रम दोनों महिलाओं को उनके बताए मुताबिक एक कोठी के पास ड्रोप करने पहुंचा तो इतनी देर में एक कार में दो युवक आए। दोनों के पास बेसबाॅल बैट थे। जिससे उन्होंने बिक्रम पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया और इसके बाद उसका मोबाइल फोन छीन कर ले गए। इस शिकायत के मिलने के तुरंत बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरु की गई। जिसके बाद इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके दो अन्य साथियों को पकड़ना अभी बाकी है। उनको पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।