{"_id":"6351807b0da3437f9e026bb6","slug":"three-accomplices-of-lakhbir-landa-arrested-by-delhi-and-punjab-police-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: लखबीर लंडा के तीन साथी दिल्ली व पंजाब पुलिस ने किए गिरफ्तार, एके-47 और तीन पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: लखबीर लंडा के तीन साथी दिल्ली व पंजाब पुलिस ने किए गिरफ्तार, एके-47 और तीन पिस्टल बरामद
Thu, 20 Oct 2022 10:39 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:39 PM IST
सार
आरोपियों को अमृतसर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों इस होटल में काफी दिनों से रह रहे थे। दिल्ली और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने जब तीनों आरोपियों के कमरे की तलाशी ली तो वहां से तीन पिस्टल बरामद हुई हैं। आरोपियों से एक एके-47 भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस व दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाते हुए आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एके-47 समेत भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। दीवाली व त्योहारों के अवसर पर यह तीनों राज्य में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने बताया कि तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों को अमृतसर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों इस होटल में काफी दिनों से रह रहे थे। दिल्ली और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने जब तीनों आरोपियों के कमरे की तलाशी ली तो वहां से तीन पिस्टल बरामद हुई हैं। आरोपियों से एक एके-47 भी बरामद की गई है। अमृतसर पुलिस शुक्रवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल करेगी। कल ही इन आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधिकारियों की ओर से बड़ा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
अमृतसर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा में बैठे लखबीर सिंह लंडा के पंजाब व भारत में चल रहे नेटवर्क पर दिल्ली और पंजाब की पुलिस नजर बनाए हुए थे। जैसे ही दिल्ली की पुलिस को गुप्तचर विभाग से सूचना मिली कि लंडा के तीन साथी अमृतसर में छिपकर बैठे हैं और पंजाब में दीवाली के आसपास बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद दिल्ली और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कनाडा में बैठा आतंकी लंडा पंजाब में दिवाली के आसपास बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला तो उन्होंने और अधिक जानकारियां इकट्ठा करना शुरू कर दीं। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अमृतसर पुलिस के साथ मिल कर एक होटल में रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पुलिस की ओर से शुक्रवार को सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने भी ट्वीट करके पकड़े गए आरोपियों और उनसे बरामद हथियारों का खुलासा किया है।