फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Those who abducted the boy along with the car from Ranjit Avenue on July 5, arrested

Amritsar News: पांच जुलाई को रंजीत एवेन्यू से कार समेत लड़के को अगवा करने वाले काबू

Sun, 20 Aug 2023 06:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Those who abducted the boy along with the car from Ranjit Avenue on July 5, arrested
कार बंद होने के बाद उसे ईन आउट बेकरी के पास छोड़ गए थे
विज्ञापन

सभी आरोपी गुरदासपुर से, दो की पहले हुई गिरफ्तारी के बाद उनके अन्य दो साथियों को भी किया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने पांच जुलाई की रात रंजीत एवेन्यू से कार समेत एक लड़के को अगवा करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़के को कार समेत अगवा कर रंजीत एवेन्यू बाईपास की तरफ ले गए, मगर ईन आउट बेकरी के पास कार बंद होने पर आरोपी कार और लड़के को छोड़ कर फरार हो गए थे। यह जानकारी रविवार एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। इस अवसर पर एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा तथा सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह भी मौजूद थे।

यह है मामला
गार्डन कालोनी निवासी प्रभजीत सिंह 5 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे अपने परिवार के साथ एक्सयूवी कार 700 पर सवार होकर रंजीत एवेन्यू बेअलीफ रेस्टोरेंट में खाने के लिए गए थे। इस दौरान उनके दोनों बेटे कार लेकर केएफसी खाने के लिए चले गए थे। इसके 15-20 मिनट बाद ही प्रभजीत सिंह को उनके बड़े बेटे का फोन आया, जिसमें उसने चार लड़के, जिनमें से एक के पास पिस्तौल थी, आए और उनके समेत कार को भगाने का प्रयास किया। मगर बड़ा लड़का कार से बाहर आ गया और आरोपी छोटे बेटे को कार में लेकर रंजीत एवेन्यू बाईपास की तरफ फरार हो गए। जहां ईन आउट बेकरी के पास कार बंद हो गई तो आरोपी कार को वहीं छोड़ कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गुरदासपुर और बटाला से हैं। पुलिस ने गुरदासपुर की तहसील बटाला के गांव खलीरपुर निवासी रमनदीप सिंह और विक्की को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान इनके अन्य साथियों की पहचान गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक स्थित मोहल्ला फतेह सिंह के चंद्र कुमार संधू उर्फ शुभम तथा गुरदासपुर के गांव चंदू माजा निवासी परमबीर सिंह उर्फ नानक रूप में हुई तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमबीर सिंह उर्फ शुभम पर पहले से हैं चार केस
एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि अपहरण मामले के आरोपी परमबीर सिंह उर्फ नानक निवासी चंदू माजा पर पहले से मारपीट व लड़ाई-झगड़े के चार केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी रमनदीप सिंह निवासी खलीरपुर के खिलाफ एक और आरोपी रमनदीप सिंह, विक्की तथा चंद्र कुमार संधू के खिलाफ गुरदासपुर से कार छीनने का केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed