फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Theft accused ran away with handcuffs after pushing a policeman from a moving car

Amritsar News: चलती कार से पुलिसकर्मी को धक्का देकर हथकड़ी समेत भागा चोरी का आरोपी

Wed, 22 Nov 2023 06:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 22 Nov 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Theft accused ran away with handcuffs after pushing a policeman from a moving car
अदालत में पेश करने के बाद ले जा रहे थे थाने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अदालत में पेशी के बाद थाने लाया जा रहा आरोपी चब्बा स्थित गुरुद्वारा टाहला साहिब के पास चलती कार से पुलिसकर्मी को धक्का देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने तरनतारन के पट्टी तहसील के गांव भट्ठे भैणि निवासी अमृतपाल सिंह के खिलाफ चाटीविंड थाने में केस दर्ज कर लिया है। 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को काबू नहीं कर सकी।


चाटीविंड थाने में तैनात एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार गांव भट्ठे भैणि निवासी अमृतपाल सिंह का 19 नवंबर को अदालत से पुलिस रिमांड हासिल कर निजी कार में चाटीविंड थाने ला रहे थे। आरोपी के हथकड़ी का सिरा हवलदार संतोख सिंह की बैल्ट में कसा हुआ था। जब उनकी कार तरनतारन रोड स्थित चब्बा में गुरुद्वारा टाहला साहिब के पास पहुंची तो अमृतपाल कार में उल्टी करने लगा। उन्होंने कार की स्पीड कम करते हुए उसे दरवाजे का शीशा नीचे कर उल्टी करने को कहा। तभी आरोपी ने कार का दरवाजा खोलकर झटका मारा और हवलदार संतोख सिंह को कार से बाहर गिरा दिया। पुलिसकर्मी संतोख सिंह के बाहर गिरते ही हथकड़ी वाला कुंडा टूट गया और आरोपी हथकड़ी समेत रिहायशी गलियों से होकर गुरुद्वारा संगराना साहिब और फिर रेलवे लाइनों की तरफ फरार हो गया। उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ आरोपी को काबू करने का प्रयास किया, मगर भीड़ के कारण वह हाथ से निकल गया। जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई अंग्रेज सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर अमृतपाल सिंह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed