फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The shopkeeper committed sacrilege by breaking the model of the Golden Temple

Amritsar: मेहनताने के विवाद में गोल्डन टेंपल के मॉडल की बेअदबी, वीडियो वायरल, भड़के निहंगों ने की शिकायत

Fri, 21 Oct 2022 10:36 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 21 Oct 2022 10:36 PM IST
सार

निहंगों ने आरोप लगाया कि हरमंदिर साहिब के सामने बनी मार्केट में शॉप नंबर 102 व 103 के मालिक कश्मीर सिंह व उसके बेटे ने यह बेअदबी की है। इसे सिख पंथ किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर सकता। इसकी शिकायत उनकी तरफ से गलियारा पुलिस चौकी में दे दी है।

विज्ञापन
The shopkeeper committed sacrilege by breaking the model of the Golden Temple
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के सामने स्थित मार्केट में एक दुकानदार द्वारा गोल्डन टेंपल के मॉडल को तोड़कर बेअदबी का मामला सामने आया है। इसकी एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है, जिसमें एक दुकानदार गोल्डन टेंपल को तोड़ता दिख रहा है। सिख व निहंग जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने इस पर सख्त नोटिस लिया है। निहंग कार्यकर्ताओं ने गोल्डन टेंपल के सामने मार्केट में दुकानदार व उसके बेटे के खिलाफ सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला श्री हरमंदिर साहिब के पास स्थित गलियारा पुलिस चौकी में दर्ज कराया है।

विज्ञापन


निहंगों ने आरोप लगाया कि हरमंदिर साहिब के सामने बनी मार्केट में शॉप नंबर 102 व 103 के मालिक कश्मीर सिंह व उसके बेटे ने यह बेअदबी की है। इसे सिख पंथ किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर सकता। इसकी शिकायत उनकी तरफ से गलियारा पुलिस चौकी में दे दी है। निहंग कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गुरुवार रात करीब नौ बजे कश्मीर सिंह की दुकान पर एक हिंदू व्यक्ति गोल्डन टेंपल का मॉडल देने आया था। उसने 12 हजार रुपये में वह मॉडल तैयार किया था, लेकिन जब उस हिंदू युवक ने अपना मेहनताना मांगा तो कश्मीर सिंह के साथ उसकी तू-तू मैं-मैं हो गई।
विज्ञापन


शिकायत में निहंगों ने बताया कि कश्मीर सिंह ने उस मॉडल को गुस्से में आकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसे पैरों से ठोकरें भी मारी। मामला सामने आने के बाद सभी सिख संगठनों के कार्यकर्ता इकट्ठे होकर दुकान पर भी गए और पुलिस चौकी में उसके खिलाफ शिकायत की गई है। निहंगों ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को इसका संज्ञान लेना चाहिए था। मामले को लेकर एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी की ओर से दुकानदार के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाना चाहिए था। इस पर एसजीपीसी ने कुछ नहीं किया है। जबकि बेअदबी की हर रोज घटनाएं हो रही हैं, एसजीपीसी कोई भी सख्त एक्शन नहीं ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed