फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The Satikar Committee protested against Sukhbir Badal

सतिकार कमेटी ने सुखबीर बादल के विरुद्ध किया प्रदर्शन

Sun, 11 Oct 2020 08:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
The Satikar Committee protested against Sukhbir Badal
लापता पवन स्वरूपों के मामले के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सतिकार कमेटी के सदस्य तीन सप्ताह से एसजीपीसी परिसर में धरने पर बैठे हैं। रविवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन के लिए परिवार के साथ पहुंचे शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल के खिलाफ कमेटी ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। सतिकार कमेटी के सदस्य श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय के बाहर तख्तियां लेकर खड़े थे। इसके बाद सुखबीर व उनके परिजनों की सुरक्षा में तैनात कमांडो व अन्य सुरक्षा कर्मचारी उन्हें दूसरे रास्ते से ले गए। सुखबीर बादल के साथ रहे एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल भी इस रास्ते की जगह दूसरे रास्ते से गए। सतिकार कमेटी के सदस्य सुखजीत सिंह सेखों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुखबीर बादल सच का सामना नहीं कर पा रहे हैं। लौंगोवाल अभी तक यह बताने में असमर्थ हैं कि लापता पावन स्वरूप कहां गए। किसके कहने पर पावन स्वरूप दिए गए। इसकी जानकारी मिलने पर व आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद वह धरना खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed