{"_id":"60fc18c48ebc3e583534dc16","slug":"the-murder-of-a-person-who-came-out-to-know-the-condition-of-a-relative-amritsar-news-pkl4211498103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : अस्पताल में दाखिल रिश्तेदार का हाल जानने निकले व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : अस्पताल में दाखिल रिश्तेदार का हाल जानने निकले व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, मौत
विज्ञापन
अमृतसर। मेहता थाना के अंतर्गत भलाई पूर्बा में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक बलविंदर सिंह (54) वीरवार की रात अपने एक रिश्तेदार का हाल जानने के लिए घर से निकला था। मेहता थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस जांच कर रही है।
धरदेउ गांव के कर्णबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पिता बलविंदर सिंह वेल्डिंग का काम करता है। वीरवार को उनके एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शाम को उसके पिता बीमार रिश्तेदार का हाल जानने के लिए घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। पिता की तलाश के लिए उन्होंने कई रिश्तेदारों को फोन किए लेकिन उनका कहीं कुछ सुराग नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात उन्हें बताया गया कि उनके पिता का शव भलाई पूर्बा पुल पर पड़ा हुआ है। वहां पहुंचे तो पाया कि उनके पिता का शव खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने पुलिस से मांग की कि वे उनके पिता के हत्यारों का पता लगाकर तुरंत उन्हें काबू कर सलाखों के पीछे पहुंचाएं।