फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   testing of covid 19 cases starts at amritsar medical college, corona virus

बड़ी राहतः अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में कोरोना की जांच शुरू, दो चरणों में होगा टेस्ट

Mon, 09 Mar 2020 10:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
testing of covid 19 cases starts at amritsar medical college, corona virus
सांकेतिक तस्वीर
अमृतसर सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थित इंफ्लुएंजा लैब में कोविड 19 की टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को श्री गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच इंफ्लुएंजा लैब में की गई। तीन मरीजों में एक ऑस्ट्रेलियन दंपति और दुबई से अमृतसर पहुंचा बिहार निवासी एक नौजवान शामिल है। तीनों संदिग्धों के रक्त एवं गले से थ्रोट स्वैब के नमूूने लेकर इंफ्लुएंजा लैब में स्थित आरटीपीसीआर मशीन में रखे गए हैं।
विज्ञापन


दो चरणों में होने वाले इस टेस्ट में मरीज के ई जीन की जांच भी होगी। इस टेस्ट से कोरोना वायरस पीड़ित संभावित संदिग्ध मरीजों के रक्त में मौजूद वायरस के समूह का पता लगाया जाएगा। दूसरे चरण में ओआरएफ वन बी व आरटीआरपी टेस्ट होगा। यह टेस्ट भी जीन का है। दोनों टेस्ट पॉजिटिव आने पर यह पुष्ट होगा की मरीज कोरोना वायरस संक्रमित है।
विज्ञापन


हालांकि इंफ्लुएंजा लैब में टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव मरीजों की जानकारी नहीं देगा। पूरी तरह पुष्ट होने के लिए मरीज का एक सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजा जाएगा। नेशनल लैब में कोरोना की पुष्टि होने पर यह माना जाएगा कि वाकई मरीज को कोरोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफ्लुएंजा लैब में की गई जांच की प्राथमिक रिपोर्ट भी काफी सटीक होगी। यदि मरीज कोरोना संक्रमित है तो अमृतसर में ही इसकी जानकारी मिल जाएगी। इससे कोरोना की भयावहता का आकलन हो पाएगा। पुणे स्थित नेशनल लैब में इन दिनों सैंपलों का अत्यधिक भार है। देश के कोने कोने से सैंपल यहां आ रहे हैं। यही वजह है कि भारत सरकार ने देश के 19 चिकित्सा संस्थानों में टेस्ट करने की रूपरेखा तय की है जिसमें सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर को भी शामिल किया गया है।

सोमवार को चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेजों के स्टाफ की स्टेट ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। पहले यह वर्कशॉप दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर हुई थी। सोमवार पंजाब के 22 जिलों के माइक्रोबायोलॉजिस्ट, एसपीएम विभाग के प्रतिनिधि, फिजीशियन और मास मीडिया अधिकारियों पर आधारित वर्कशॉप में कोरोना वायरस के संदर्भ में अधिकाधिक जागरूकता फैलाने पर चर्चा हुई।

इसी बीच जिला सेहत विभाग ने जीएनडीएच में दाखिल कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के बारे में जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि सातों मरीज स्थिर हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

पुणे से भी होगी सैंपल की जांच : प्रिंसिपल

मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा ने कहा कि लैब का स्टाफ दिन रात काम कर रहा है। वह खुद लगातार स्थिति पर नजर बनाए हैं। सोमवार से तीन सैंपलों के साथ जांच शुरू की गई है। अब 24 घंटों में प्राथमिक रिपोर्ट मिल जाएगी, लेकिन हम पुणे लैब से भी जांच करवाएंगे। इंफ्लुएंजा लैब की इंचार्ज डॉ. लविना ओबरॉय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed