{"_id":"5e887d1a8ebc3e773d188486","slug":"terrorist-davinder-singh-bhullar-gets-parole-for-42-days-amritsar-news-pkl3714484199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी दविंदर सिंह भुल्लर को 42 दिन की पैरोल, घर में रहने के साथ रहेंगी कई और बंदिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी दविंदर सिंह भुल्लर को 42 दिन की पैरोल, घर में रहने के साथ रहेंगी कई और बंदिशें
Sun, 05 Apr 2020 04:03 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
दविंदर सिंह भुल्लर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली बम धमाकों के मामले में सजा काट रहे आतंकी प्रोफेसर दविंदर सिंह भुल्लर को पेरोल पर रिहा कर दिया गया है। शनिवार को अमृतसर केंद्रीय जेल से रिहा किए 59 कैदियों में भुल्लर भी शामिल था। भुल्लर को 42 दिन की पेरोल दी गई है।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच भुल्लर को उसके रंजीत एवेन्यू स्थित निवास भेजा गया। पेरोल के दौरान भुल्लर को किसी भी व्यक्ति से मिलने की इजाजत नहीं होगी। न ही वह घर से बाहर जा सकेगा।
विज्ञापन
इमरजेंसी में घर से बाहर जाने से पहले उसे नजदीक के थाने को सूचित करना होगा। थाने की मंजूरी मिलने पर ही वह घर से बाहर निकल सकेगा। बता दें कि भुल्लर को दिल्ली बम धमाकों में फांसी की सजा हुई थी। सिख संगठनों व एसजीपीसी के प्रयासों के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने भुल्लर की फांसी को उम्रकैद में बदल दिया था।
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से घबराई पंजाब सरकार ने प्रदेश की अलग-अलग जेलों से छह हजार कैदियों को पेरोल पर रिहा करने का निर्णय किया है। अमृतसर केंद्रीय जेल से अब तक 529 कैदियों को पेरोल पर रिहा किया जा चुका है।