फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   teenager killed in tarantaran

केक काटने की तैयारी कर रहे परिवार ने जलाई बेटे की चिता

Tue, 28 Jul 2020 07:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
teenager killed in tarantaran
तरनतारन के विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव घड़का में 17 साल के जुगराज से दो युवक उसका मोबाइल छीन कर भागने लगे। आरोपी को जुगराज ने पहचान लिया और रुकने को कहा। इस पर आरोपी ने उसके गले में किरच घोंप दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जुगराज का मंगलवार को जन्मदिन था और परिवार तैयारियों में जुटा था। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव घड़का के किसान बलकार सिंह के घर में तीन दिन से बर्थडे मनाने की तैयारी की जा रही थी। उनके 17 वर्षीय बेटे जुगराज सिंह का मंगलवार को जन्मदिन था। बलकार सिंह के तीन लड़के हैं। सबसे बड़ा लड़का जुगराज सिंह सेना में भर्ती होने के लिए चार माह से तैयारी कर रहा था। वह रोज शाम को गांव की सड़क पर दौड़ लगाता था। सोमवार शाम जुगराज सिंह ने जन्मदिन के लिए दोस्तों को न्यौता दिया था। इसके बाद बेकरी पर जाकर फौजी नाम का केक तैयार करने का ऑर्डर भी दिया। केक का ऑर्डर देने के बाद वह सड़क पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उसका मोबाइल झपट लिया। मोबाइल झपटने वाले युवक को जुगराज ने पहचान लिया और रुकने की चेतावनी दी। इस पर आरोपी ने अपने हाथ में पकड़ी किरच जुगराज के गले में घोंप दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। रात भर पिता बलकार सिंह, मां जसबीर कौर, दो छोटे भाई जोबनप्रीत सिंह व आकाशदीप सिंह उसे ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह दस बजे राहगीरों ने धान के खेत में जुगराज का शव देखा तो परिवार को सूचना दी। सूचना मिलने पर चोहला साहिब प्रभारी सोनमदीप कौर की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पिता बलकार सिंह ने अपने बेटे के शव की पहचान की। बलकार सिंह के बयानों पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed