फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sukhbir, sukhbir badal in hoshiarpur, driving test center in hoshiarpur

फसल बीमा योजना नीति में शोध करने की सिफारिश : सुखबीर

Thu, 21 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
sukhbir, sukhbir badal in hoshiarpur, driving test center in hoshiarpur
सुखबीर बादल - फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से केंद्र सरकार को फसल बीमा योजना में शोध करने की सिफारिश की गई है। मौजूदा नीति किसानों की आवश्यकताओं के अनुकूल नहीं है। इसलिए इस नीति में शोध की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की ओर से भी इस मुद्दे को दिल्ली में उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


सुखबीर वीरवार को होशियारपुर में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाले ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ऑनलाइन लाइसेंस और ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की चालों में नहीं आएंगे और 2017 में विधानसभा चुनाव विरोधी पार्टी की भूमिका कांग्रेस ही निभाएगी। 
विज्ञापन


इस दौरान सुखबीर ने कहा कि सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया का काम 10 दिन में शुरू हो जाएगा। उन्होंने एलान किया कि बिस्त दोआब नहर पर 600 करोड़ रुपये खर्च जा रहे हैं और यह नहर जल्द ही पूरी हो जाएगी जिससे दोआबा के किसानों को नहरी पानी मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब भारत का पहला राज्य है जहां ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सारी प्रक्रिया एक स्थान पर ही पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग के कामकाज को बहुत पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के पंजाब प्रधान विजय सांपला ने कहा कि पंजाब सरकार ने अपने नौ साल के कार्यकाल में राज्य के भीतर बड़े विकास प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। इस मौके पर कैबनिट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, मुख्य संसदीय सचिव महिंदर कौर जोश, हलका विधायक गढ़शंकर सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद और राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक दसूहा सुखजीत कौर साही, यूथ अकाली दल के दोआबा जोन के प्रधान सरबजोत सिंह साबी, मेयर शिव सूद, चेयरमैन मिल्क प्लांट कर्मजीत सिंह बबलू, शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता अरविंदर सिंह रसूलपुर, लखविंदर सिंह लक्खी, जिला प्रधान यूथ अकाली दल कर्मवीर सिंह घुमण और जिला प्रधान एससी विंग परमजीत सिंह पंजौड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed