{"_id":"66a8fce40fa8c0d5770a0d85","slug":"sukhbir-had-no-role-in-forgiving-ram-rahim-valtoha-amritsar-news-c-59-1-asr1001-107245-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को माफ करने में सुखबीर की कोई भूमिका नहीं: वल्टोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को माफ करने में सुखबीर की कोई भूमिका नहीं: वल्टोहा
Tue, 30 Jul 2024 08:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Tue, 30 Jul 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कहा, पंथ विरोधी ताकतें अकाली दल को कर रहीं कमजोर
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा है कि पिछले दस वर्षों से पंथ विरोधी ताकतें शिरोमणि अकाली दल को कमजोर करने की कोशिश कर रहीं हैं। खुद को बाबा राम रहीम डेरे की राजनीतिक शाखा का प्रमुख बताने वाले प्रदीप कलेर कुछ चैनलों पर गलत तथ्य पेश कर पंजाब की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वल्टोहा मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
वल्टोहा ने कहा कि लोगों को कलेर की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि वह साल 2015 में हुई बेअदबी की घटनाओं के मुख्य दोषी हैं और ऐसे लोग सिखों को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें बाबा राम रहीम को माफ करने के लिए बार-बार अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का नाम घसीट रहीं हैं, जो बिल्कुल गलत है। ये सिर्फ आरोप है, लेकिन किसी के पास कोई सबूत नहीं है।
वल्टोहा ने कहा जब भी यह मुद्दा उठता है, तो अकाली दल को कठघरे में खड़ा किया जाता है। उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख राम रहीम को माफ करने में अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की कोई भूमिका नहीं है। इसलिए संगत को इन साजिशों से सचेत रहना चाहिए।