फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Son of international wrestler Joginder Tiger shot dead his relative

तरनतारन: अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोगिंदर टाइगर के बेटे ने अपने रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या की

Fri, 23 Oct 2020 10:11 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 23 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Son of international wrestler Joginder Tiger shot dead his relative
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हाईवे के साथ लगती जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोगिंदर टाइगर के बेटे सुखवंत सिंह पप्पू ने गोली मारकर अपने भतीजे के साले की हत्या कर दी। मृतक की पहचान श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव छापियावाली निवासी अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सुखवंत सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहलवान जोगिंदर टाइगर का 1990 में निधन हो चुका है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव शेरों निवासी सुखवंत सिंह पप्पू का अपने भतीजे जसदीप सिंह के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। हालांकि 20 वर्ष पहले जमीन का बंटवारा हो चुका था। जसदीप सिंह ने बताया कि उसका साला अंग्रेज सिंह मुक्तसर से अपने बेटे की शादी का कार्ड देने परिवार सहित उनके घर आया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे वह उसे खेतों में सैर कराने के लिए ले गया। घर के साथ लगते खेत में उन्होंने देखा कि सुखवंत सिंह पप्पू अपने बेटे करन सिंह के साथ मिलकर कब्जे की नीयत से ट्रैक्टर चला रहा था। उनके साथ रणबीर सिंह, प्रह्लाद सिंह, वरपाल सिंह और बाऊ सिंह भी थे। आरोपियों के पास दो बंदूक और एक राइफल थी। जब उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अंग्रेज सिंह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि आरोपी सुखवंत सिंह पप्पू, उसके बेटे करन सिंह, रणबीर सिंह, प्रह्लाद सिंह व बाऊ सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed