फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Smart fencing will curb infiltration and smuggling from India-Pakistan border

Amritsar : भारत-पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ और तस्करी पर नकेल कसेगी स्मार्ट फेंसिंग, फिलहाल पंजाब में काम शुरू

Sun, 22 Jun 2025 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा पंकज शर्मा, अमृतसर
पंकज शर्मा, अमृतसर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 05:49 AM IST
सार

अमृतसर में बॉर्डर पर इस फेंसिंग को लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार फिलहाल जो फेंसिंग लगी हुई है, उससे पहले नई फेंसिंग के तहत पहले चार फुट की कंक्रीट की दीवार बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Smart fencing will curb infiltration and smuggling from India-Pakistan border
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत सरकार ने पाकिस्तान बॉर्डर से होने वाली तस्करी और घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए सीमा पर लगी पारंपरिक फेंसिंग को बदलकर उसकी जगह स्मार्ट फेंसिंग लगाने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


अमृतसर में बॉर्डर पर इस फेंसिंग को लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार फिलहाल जो फेंसिंग लगी हुई है, उससे पहले नई फेंसिंग के तहत पहले चार फुट की कंक्रीट की दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इस दीवार के ऊपर लोहे के एंगल लगाकर उनमें कंटीले तारों के बजाय लोहे की पट्टी लगाई जाएगी जिसे काटना और उसके से निकलना नामुमकिन होगा। गौरतलब है कि पंजाब बॉर्डर बैल्ट पर फैले रहे नशे को रोकने के लिए राज्यपाल ने अपने दौरे पर लोगों से समाधान के बारे में पूछा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा था कि ऐसी फेंसिंग लगाई जाए, जिसमें से पाइप डालकर हेरोइन व अन्य तरह के नशे की तस्करी पर नकेल कसी जा सके। ऐसे ही सुझावों पर संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने स्मार्ट फेंसिंग लगाने का फैसला लिया है।

भारत की पाकिस्तान के साथ 3310 किलोमीटर की सीमा लगती है जिसमें से 547 किलोमीटर पंजाब की सीमा है। अभी सरकार ने स्मार्ट फैंसिंग लागाने अभियान पंजाब से ही शुरू किया है।

फेंसिंग पर लगेंगे सीसीटीवी, एंटी ड्रोन सिस्टम
जानकारी के अनुसार स्मार्ट फैंसिग के ऊपर एचडी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के साथ-साथ एंटी ड्रोन सेंसर भी स्थापित किए जाएंगे ताकि घुसपैठ और ड्रोन के जरिये की जा रही हथियारों की तस्करी को रोकने में मदद मिल सके।


इस के साथ ही स्मार्ट फैंसिंग पर रात के समय करंट चलाने की भी व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही अभी लगी हुई फेंसिंग के मुकाबले यह फेंसिंग तीन से चार फीट ऊंची होगी ताकि पाकिस्तान से तस्कर हेरोइन के पैकेट न फेंक सकें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed