पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी: छह हथियार तस्कर गिरफ्तार, 10 आधुनिक पिस्टल बरामद, विदेश से जुड़े तार
पंजाब के अमृतसर पुलिस ने छह हथियार तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से कुल 10 आधुनिक हथियार भी मिले हैं। आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने सीमा पार हथियारों की तस्करी के लिए एक विदेश से संचालित मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए छह हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे में तीन अत्याधुनिक 9 मिमी. ग्लॉक पिस्टल समेत 10 पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।
In a major breakthrough, Amritsar Commissionerate Police busts trans-border arms smuggling module and apprehends 6 associates of a foreign-based handler
विज्ञापन विज्ञापन
Preliminary investigation reveals, the arrested accused have been in contact with foreign-based smuggler, who has been… pic.twitter.com/8msqad5iWw — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) November 22, 2024
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस मीट में बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पुतलीघर के विनोद कुमार उर्फ रंगीला, अमृतसर के गांव रोड़ीवाला के युवराज सिंह, अमृतसर के गांव रोड़ीवाला के सुरखाब सिंह, पलाह साहिब रोड के जुगराज सिंह के रूप में हुई है। जग्गू की पहचान बटाला के गांव शेरपुर के अमृतपाल सिंह और बटाला के गांव मुमराई के प्रभदीप सिंह उर्फ हरमन के रूप में हुई है।
अमृतसर के बटाला रोड से हुई गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्करों के संपर्क में थे, जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से हथियारों की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में मंगवाते थे। इस मामले में आगे की कड़ियां की जांच की जा रही है। आरोपी अमृतपाल के हथियार तस्करी में शामिल होने के बारे में मिली सूचना के आधार पर सीआईए अमृतसर पुलिस की टीमों ने जाल बिछाया और उसे प्रभदीप के साथ अमृतसर के बटाला रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीमों ने वेरका बाईपास के पास उनके ठिकाने से दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और पांच 0.32 बोर पिस्तौल के साथ छह कारतूस बरामद किए हैं।अवैध हथियारों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर एक अन्य ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपी जुगराज सिंह को उसके तीन साथियों के साथ खालसा कॉलेज के पीछे से गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर उनके पास से एक ग्लॉक पिस्तौल और दो 0.32 बोर पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए। यह हथियार आरोपियों ने अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के पीछे एक सुनसान स्थान पर छिपाए हुए थे। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और अधिक गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की उम्मीद है।