फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shots fired on wife who filed divorce case

तलाक का केस फाइल करने वाली पत्नी पर चलाई गोलियां

Sat, 26 Feb 2022 09:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
Shots fired on wife who filed divorce case
अमृतसर । कंबो थाने के इलाका कोटली अस्टेट निवासी महिला के घर के बाहर पति ने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर गोलियां चला दीं। जानकारी मिलने पर जांच अधिकारी सतिंदरपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गोलियों के खोल बरामद कर लिए गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोटली अस्टेट निवासी मंजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह चार साल से पति मंजीत सिंह, ससुर बसंत सिंह से अलग अपनी बेटी के साथ रह रही हैं। ससुरालियों का व्यवहार अच्छा नहीं था। घर में अकसर लड़ाई-झगड़ा रहता था। उन्होंने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस दायर कर रखा है। उनका पति अकसर उन्हें जान से मारने की धमकियां देता रहता था।
विज्ञापन

20 फरवरी की रात वह अपनी बेटी के साथ घर में मौजूद थीं। इस दौरान उनका पति, अपने पिता बसंत सिंह और अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ घर के बाहर पहुंचा। आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने पुलिस को शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने गोलियां चला दीं। आरोपियों से किसी तरह बचाव कर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed