फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC will help one lakh rupees to the families of Sikhs killed in Pakistan

एसजीपीसी पाकिस्तान में हादसे में मारे गए सिखों के परिजनों को एक-एक लाख की राशि देगी

Tue, 07 Jul 2020 09:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
SGPC will help one lakh rupees to the families of Sikhs killed in Pakistan
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पाकिस्तान में हुए रेल हादसे में मारे गए सिखों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। वहीं हादसे में घायल हुए सिखों को 50-50 हजार रुपये की राशि देने की भी घोषणा की गई। यह जानकारी एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने दी।
विज्ञापन

लौंगोवाल ने बताया कि हादसे में मारे गए सिखों के परिजनों के साथ सिख कौम को हमदर्दी है। दुख की इस घड़ी में एसजीपीसी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। एसजीपीसी ने पाकिस्तान सरकार से भी आग्रह किया है कि सिखों की हर संभव मदद की जाए। इस हादसे के आरोपियों को भी कानून के कटघरे में खड़ा किया जाए। केंद्र सरकार के माध्यम से पाकिस्तान सरकार को पत्र भी लिखेंगे। मारे गए सिखों की आत्मिक शांति के लिए एसजीपीसी श्री अखंड साहिब पाठ भी करवाएगी। इस अवसर पर मोहिंदर सिंह, सुखदेव सिंह भुराकोना, नरिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह रमदास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed