{"_id":"6483279037da7d3b8e096b54","slug":"sacrilege-of-all-religions-in-amritsars-chheharta-amritsar-news-c-59-1-asr1001-555-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अमृतसर के छेहरटा में सभी धर्मों की बेअदबी\nकूड़े में मिले गुरु साहिबान व देवी देवताओं के स्वरूप\nपुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अमृतसर के छेहरटा में सभी धर्मों की बेअदबी कूड़े में मिले गुरु साहिबान व देवी देवताओं के स्वरूप पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Fri, 09 Jun 2023 08:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 09 Jun 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा छेहरटा की संधू कालोनी के बाहर बेअदबी की घटना सामने आई है। बेअदबी किसी एक धर्म की नहीं, बल्कि सभी धर्मों के धार्मिक चिह्न के अलावा ग्रंथों, देवी देवताओं और गुरुओं के फोटो की हुई है। जैसे ही इसकी सूचना वायरल हुई तो घटनास्थल पर लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जो धार्मिक सामग्री कूड़े में फेंककर गया है।
लोगों को कालोनी के बाहर कूड़े के ढेर पर धार्मिक चिह्नों और किताबों से भरा बोरा मिला। जब बोरे को खोला तो उसमें सिख, हिंदू और ईसाई धर्म के भगवानों, देवी देवताओं और गुरुओं की तस्वीरें रखी हुई थीं।
घटना के संबंध में नारायणगढ़ दाना मंडी के पास रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुद्वारा छेहरटा साहिब में जोड़ों की सेवा कर संधू कॉलोनी के बाहर अगले दिन लगने वाली छबील की सेवा करने लगा तो रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास एक आदमी संधू कालोनी के बाहर लगे कूड़े के ढेर से कुछ उठा रहा था। हमने जब वहां देखा तो वह कूड़े के ढेर से गुरु साहिबान व देवी देवताओं के स्वरूपों को उठा रहा था। हम वहां पहुंचे तो आरोपी भाग गया। इसी दौरान पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे छेहरटा थाने के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि हमें रात साढ़े करीब 12 बजे गुरप्रीत सिंह का फोन आया कि संधू कॉलोनी के पास पड़े कूड़े के ढेर में गुरु साहिबान व देवी देवताओं के स्वरूप किसी ने फेंके हुए हैं। हम उसी वक्त मौके पर पहुंचे और देखा कि देवी देवताओं के स्वरूप कूड़े के ढेर में पड़े थे। हमने अज्ञात पर 295 की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर दी है। वहां आसपास पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह माहौल खराब करने के मकसद से किया गया है। शरारती तत्व ने सभी धर्मों की तस्वीरों व धार्मिक चिह्नों को कूड़े के ढेर में फेंका। अगर वे माहौल खराब करने के मकसद से ऐसा नहीं करना चाहता था तो उसे कूड़े के ढेर पर फेंकने की जगह पानी में प्रवाहित कर सकता था।