{"_id":"69f426eecb01d95628063050","slug":"retreat-ceremony-timings-changed-at-attari-border-to-begin-at-6-pm-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, शाम 6 बजे होगी शुरुआत; दर्शकों की सुविधा के लिए फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, शाम 6 बजे होगी शुरुआत; दर्शकों की सुविधा के लिए फैसला
Fri, 01 May 2026 09:37 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 01 May 2026 09:37 AM IST
सार
अटारी बॉर्डर की रिट्रीट सेरेमनी देशभर के पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहती है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर सीमा पर होने वाली परेड और देशभक्ति के माहौल का अनुभव करते हैं। गर्मी के मौसम में नए समय के लागू होने से दर्शकों को कार्यक्रम देखना आरामदायक रहेगा।
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर
- फोटो : ANI
विस्तार
अटारी बॉर्डर पर आयोजित होने वाली भारत-पाकिस्तान रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। बीएसएफ अधिकारियों के नए निर्णय के अनुसार अब यह सेरेमनी शाम 6 बजे शुरू होकर 6:30 बजे तक चलेगी। पहले यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होता था और 6 बजे समाप्त होता था।
अधिकारियों के मुताबिक मौसम में बदलाव और दिन की अवधि कम होने के कारण यह फैसला लिया गया है। शाम के समय बेहतर रोशनी और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का समय संशोधित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और भीड़ प्रबंधन को सुचारू रखने के लिए भी यह बदलाव किया गया है।