फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Retired teacher gave false complaint of robbery in police

सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुलिस में दी लूट की झूठी शिकायत

Wed, 14 Jul 2021 11:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher gave false complaint of robbery in police
थाना कत्थूनंगल के अधीन आते कस्बा जैंतीपुर में दिन-दिहाड़े घर में लूट होने की शिकायत सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिस्तौल दिखाकर दो नकाबपोश लुटेरे उनके घर में दाखिल हुए थे। लुटेरों ने दो साल के बच्चे को बंधक बनाकर 18 लाख रुपये और गहने लूट लिए।
विज्ञापन

जब पुलिस ने मामले की जांच की तो शिकायतकर्ता की बात झूठ निकली और उन्होंने अपनी गलती भी मान ली।
जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त शिक्षक हरजीत सिंह ने पुलिस को बताया था कि लुटेरों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने कत्थूनंगल थाना में शिकायत दी कि अपने पोते की जान बचाने के लिए वह शोर नहीं बचा सके।
विज्ञापन

चौकी जैंतीपुर पुलिस से मुलाजिम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो मामले की पोल खुली। डीएसपी अभिमन्यु राना ने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन का था। इसमें सेवानिवृत्त ने लूट की झूठी कहानी बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed